नासरीगंज: किसानों की समस्याओं को लेकर किसान महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी, सदस्यता अभियान तेज करने का आह्वान किया
नासरीगंज धूस स्थित भाकपा (माले) कार्यालय में अखिल भारतीय किसान महासभा की बैठक जिला सचिव जवाहर लाल यादव की अध्यक्षता एवं कैसर नेहाल के संचालन में आयोजित हुई। रविवार को दोपहर में एक बजे आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव मोतीलाल साह ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। खाद-बीज की समय पर उपलब्ध