आंवला: आंवला में किसानों ने निकाली तिरंगा यात्रा, प्रदूषण और सौर ऊर्जा प्लांट पर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Aonla, Bareilly | Aug 14, 2026 आंवला कस्बे में भारतीय किसान यूनियन (शंकर गुट) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर तहसीलदार को दो ज्ञापन सौंपे।