खैरथल: जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने परेड की सलामी ली, जिला मुख्यालय पर मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
खैरथल जिले में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में आयोजित हुआ। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे ध्वजारोहणकर परेड को सलामी दी। वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों के साथ राष्ट्रगान मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण मार्चपास्ट हुआ। इस दौरान वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया गया।