महाराजगंज: पूरे बख्श गांव में हरिद्वार घूमने गए 26 वर्षीय युवक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
15 अगस्त शनिवार की दोपहर 2:00 बजे मृतक युवक का गांव में अंतिम संस्कार किया गया ।जहां पूरा गमनीय माहौल देखा गया है। जानकारी प्राप्त हुई कि युवक हरिद्वार दर्शन के लिए गया हुआ था जहां अचानक तबीयत खराब होने से दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम तथा क्षेत्र में मातम छा गया। अंतिम संस्कार युवक के पैतृक गांव में किया गया