घड़साना: घडसाना में चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर घर मालिक चढ़ा पानी की टंकी पर
घडसाना में 4 महीने पहले हुई एक घर में चोरी की वारदात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।जिसके चलते पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए घर का मालिक रविवार को सुबह 8:00 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया।इस दौरान बताया गया कि एक युवक के द्वारा चोरी की वारदात की गई है पुलिस को बाकायदा युवक का नाम भी बताया गया लेकिन पुलिस के द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं।