पीरटांड: संसद के दोनों सदनों में पारित खनिज वहन भूमि उपकर बिल के विरोध में जेएमएम ने परिसदन में प्रेसवार्ता की
संसद के दोनों सदनों में पारित किए गए खनिज वहन भूमि उपकर बिल के विरोध में रविवार को 12 बजे गिरिडीह परिसदन में जेएमएम की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई। मौके पर जेएमएम नेताओं ने आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अब इस मुद्दे पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी।