बक्सर: बोल बम के जयकारे से गूंजी धर्म नगरी: बक्सर रामरेखाघाट से ब्रह्मपुर के लिए उमड़ा कांवरियों का सैलाब
Buxar, Buxar | Aug 16, 2026 सावन की तीसरी सोमवारी पर धर्म नगरी बक्सर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पीडीए । रविवार को उत्तरायणी गंगा के पावन तट पर सुबह से ही कांवरियों की भीड़ जुटने लगी, जो देर रात तक जारी रही। गंगा में पवित्र स्नान कर भक्तों ने कांवरों में जल भरा और "बोल बम" व "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ ब्रह्मपुर धाम सहित अन्य शिवालयों के लिए प्रस्थान किया।