चांडिल: चांडिल पुलिस ने 2 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चांडिल पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान भादुडीह NH-33 से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपी कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा छायानगर,मानगो थाना सीतारामडेरा,जिला पूर्वी सिंहभूम है।पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।इस संबंध में चांडिल थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज गया।