तिलहर: शाहबेगपुर में कच्ची शराब बनाने का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीण एसपी दीक्षा भंवरे ने दी जानकारी
शाहजहांपुर में गुरुवार रात करीब 8 बजे कच्ची शराब बनाने का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान पति ने युवक और उसके भाइयों को फोन कर अपने घर बुलाया। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर कई डंडे लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषि