शहीद जगन्नाथ पुरी की स्मृति में फहराया तिरंगा, आन बान और शान के साथ तिरंगा को दी गई सलामी
बैरिया। प्रखंड क्षेत्र की लौकरिया पंचायत स्थित जगन्नाथ पुरी चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद जगन्नाथ पुरी की स्मृति में झंडोत्तोलन किया गया। कार्यक्रम में अप्पू राव ने तिरंगा फहराकर वीर शहीद को नमन किया। उन्होंने कहा कि महज 12 वर्ष की उम्र में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद जगन्नाथ पुरी की याद में प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी और 15 अगस्त को यहां झंडोत्तोलन किया जाता है।