हाथरस: अज्ञात कारणों से एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाई, परिजन युवक को अस्पताल लाए, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव टिमरली में एक युवक सूरज पुत्र राजू ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर कमरे में फांसी लगा ली। युवक को फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन युवक को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजन युवक के शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए।