नर्मदापुरम: पीली खंती क्षेत्र में स्वच्छता अभियान, नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वच्छता दूतों को किया सम्मानित
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को नर्मदापुरम के पीली खंती क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव की मौजूदगी में वार्डवासियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान के दौरान पीली खंती क्षेत्र में साफ-सफाई की गई और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।