इगलास: इगलास के एसडीएम ने गौण्डा विकास खण्ड के गांव मोजीपुर में ग्राम समाज की जमीन को कराया कब्जा मुक्ति
Iglas, Aligarh | Aug 13, 2026 इगलास।गौण्डा विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोजीपुर में दबंगों द्वारा नवीन परती व ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रखा था, इगलास में नवागत ज्वाइंट मजिस्टेªट आयुष जायसावाल के आदेशानुसार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची टीम ने जमीन को चिन्हित कर खाली करा दिया है।बताया गया कि इगलास के ब्लाक गौण्डा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोजीपुर में दबंगों ने कब्जा किया था।