परसवाड़ा: दलगत राजनीति से ऊपर उठकर परसवाड़ा में निकली तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति का दिया संदेश
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व परसवाड़ा में देश की एकता, अखंडता और तिरंगे के सम्मान का संदेश देने विशाल तिरंगा बाइक रैली 13 अगस्त की दोपहर 12 बजे क़रीब निकाली गई। रैली में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पूरा नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा।