बड़ेराजपुर: सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली सुविधा, पांडेआठगांव में हुआ साइकिल वितरण
सरस्वती साइकिल योजना के तहत ग्राम पांडेआठगांव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर ग्राम के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। योजना से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।