बक्सर: बक्सर में 112 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, गंगा के रास्ते यूपी से लाई गई थी खेप
Buxar, Buxar | Oct 4, 2026 बक्सर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मझरियां तटबंध के पास 112 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में मझरियां निवासी हाकिम यादव और ओम नाथ कुमार शामिल हैं. पुलिस के अनुसार तस्करों ने शराब की खेप उत्तर प्रदेश से मंगवाई थी और गंगा नदी के रास्ते नाव से बक्सर लाए थे. तटबंध पर नाव से उतारने के बाद वे बोरियों में भरकर सिर पर लादकर ले जा रहे थे