सिवनी: सिवनी में अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की कलेक्टर ने की समीक्षा, 15 अक्टूबर तक लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश
Seoni, Seoni | Sep 30, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। बुधवार को बैठक में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित राहत प्रकरणों, चालानों और कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने 15 अक्टूबर तक लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।