बिरनी: बगीचा बचाने के लिए सैकड़ों ग्रामीण उतरे मैदान में, पौधारोपण कर लगाए संरक्षण के नारे
Birni, Giridih | Aug 16, 2026 बिरनी। प्रखंड के चोंगाखार पंचायत अंतर्गत गुरहा गांव में रविवार को ग्रामीणों की ओर से ‘डूमूर जोर बगीचा बचाव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पौधारोपण कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। कार्यक्रम का नेतृत्व सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया। उन्होंन