पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल का आयोजन, ड्रोन हमले सहित अन्य सुरक्षा उपायों की गई जांच
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अचानक सुरक्षा अलार्म बजने के बाद लोग हैरान रह गए। कुछ ही देर में सीआईएसएफ और एटीएस के जवान सक्रिय हो गए हालांकि यह केवल एक मॉक ड्रिल थी। इसमें ड्रोन हमले जैसी स्थिति होने पर सुरक्षा एजेंसियां कितनी जल्दी मोर्चा संभालती है इसका अभ्यास किया गया।