शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया
शाम्हो प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कई पंचायतों में ग्रामीणों ने नशामुक्ति का भी संकल्प लिया।