पाटन: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मिस्पा मिशन स्कूल से निकली तिरंगा यात्रा, नगर परिषद अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह रहे मौजूद
Patan, Jabalpur | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मिस्पा मिशन स्कूल से शुक्रवार 11:00 बजे यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा मिस्पा मिशन स्कूल से शुरू हुई जो पाटन के विभिन्न मार्गो से गुजरी। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। नगर परिषद अध्यक्ष जगेंद्र सिंह भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।