शामली: हाईकोर्ट में पेशी के बाद आयुष मलिक शामली में घर नहीं लौटा, पिता ने कथित दोस्त और देवबंद के मुफ्ती पर दर्ज कराया केस
Shamli, Shamli | Sep 30, 2026 गत 16 सितंबर को शामली के दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के तहत हाइकोर्ट में पेश हुए थे, जहां पर कोर्ट ने उन्हें अपनी मर्जी से जिसके साथ और जहां चाहे रहने की इजाजत दी थी। इस मामले में आयुष के पिता देवराज मलिक की ओर से बेटे के कथित दोस्त सरसावा निवासी सुल्तान कारी और देवबंद के मुफ्ती अब्दुल्ला पर केस दर्ज कराया गया है।