जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।