Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

ग्राम अचर्रा में निकाली गई तिरंगा यात्रा - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा यात्रा अभियान” के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अचर्रा की ओर से भव्य हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोहनगढ़ तहसील के तहसीलदार महोदय, थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, मोहनगढ़ मंडल भाजपा अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी पदाधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत सरपंच पति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अचर्रा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अचर्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा में सहभागिता की और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणजनों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान एवं उसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी द्वारा देशवासियों से आह्वान किया गया है कि “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-आंदोलन का रूप देते हुए प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाए। तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, आन-बान-शान और गौरव का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना है। इसी भावना के साथ गांव-गांव एवं शहर-शहर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़कर देश की स्वतंत्रता के प्रतीक तिरंगे को सम्मान एवं गर्व के साथ अपने घर पर फहराए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया। #harghartiranga2026 #jansampartikatikamgarh #tikamgarh

61 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

MORE NEWS

हम और हमारा तिरंगा अपमान नहीं सहेगा,,,,,,

हम और हमारा तिरंगा अपमान नहीं सहेगा,,,,,,

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026

कल सिरोंज के ग्राम पंचायत

बाबुल खेड़ी में 9:00 बजे खुला स्कूल स्कूल की वीडियो बनाकर बच्चों ने की वायरल तो 9:00 बजे बाद पहुंचे शिक्षक किस तरीके से ग्रामीणों को fir की धमकी देते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं

कल सिरोंज के ग्राम पंचायत बाबुल खेड़ी में 9:00 बजे खुला स्कूल स्कूल की वीडियो बनाकर बच्चों ने की वायरल तो 9:00 बजे बाद पहुंचे शिक्षक किस तरीके से ग्रामीणों को fir की धमकी देते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 🚨
आज ग्राम दरि बुडेरा में कथित जातिवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
ज़िलाध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि —
“हम डरने वाले नहीं हैं, फिर पुनः दरि गांव आयेंगे, झंडा और डंडा मजबूत लेकर। सभी साथी तैयार रहें, जल्द ही तारीख तय की जाएगी।”
घटना के बाद पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है।
📍 दरि बुडेरा, जिला टीकमगढ़, मध्यप्रदेश
📰 ब्रेकिंग रिपोर्ट | मध्यप्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | टीकमगढ़ मध्यप्रदेश 🚨 आज ग्राम दरि बुडेरा में कथित जातिवादियों द्वारा कायरतापूर्ण तरीके से आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की गाड़ियों पर पथराव एवं जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ज़िलाध्यक्ष संजू चौधरी ने कहा कि — “हम डरने वाले नहीं हैं, फिर पुनः दरि गांव आयेंगे, झंडा और डंडा मजबूत लेकर। सभी साथी तैयार रहें, जल्द ही तारीख तय की जाएगी।” घटना के बाद पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। 📍 दरि बुडेरा, जिला टीकमगढ़, मध्यप्रदेश 📰 ब्रेकिंग रिपोर्ट | मध्यप्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव

Tikamgarh, Tikamgarh | Aug 16, 2026