#बस किराया वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का तहसील कार्यालय में किया गया प्रदर्शन एवं ज्ञापन।
बंडा
।बस किराए में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में बुधवार को बंडा के पूर्व कांग्रेस विधायक #तरवर सिंह #लोधी के नेतृत्व में ,,,
#कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने #तहसील #कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बस किराए में बढ़ोतरी से आम जनता, मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों और गरीब वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। महंगाई की मार पहले से झेल रही जनता के लिए यह निर्णय घाव पर नमक छिड़कने जैसा है।पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा भाजपा सरकार गरीब की पीठ पर नहीं, पेट पर मार रही है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग रोजमर्रा के काम, पढ़ाई और रोजगार के लिए बसों पर निर्भर हैं। किराया बढ़ने से बच्चों की पढ़ाई और मजदूरों की रोजी-रोटी दोनों प्रभावित होगी।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि बस किराया वृद्धि के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार कर आम जनता को राहत दी जाए। अन्यथा कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।