नवाबगंज: सुरसंडा दरगाह के मुतवल्ली पर हमला, चंदे के रुपये छीनने का आरोप
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के सुरसंडा में दरगाह के मुतवल्ली पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुतवल्ली चंदे के रुपये लेकर जा रहे थे, तभी नामजद आरोपियों समेत कई लोगों ने उन पर हमला कर दिया और रुपये लेकर फरार हो गए।बीच-बचाव करने पहुंचे भाकियू भानु के पदाधिकारी के साथ भी मारपीट का आरोप है।