Public App Logo
मास्टर साहब आराम फरमा रहे! 😴 उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के उमर्दा ब्लॉक स्थित कंपोजिट विद्यालय सिकरोरी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक कक्षा में सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि शिक्षक के सोने के दौरान कक्षा में मौजूद बच्चे पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल चलाते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। - Dhanaura News