कोतमा: कोतमा राज नगर में बिजली के खंभे लगा रहे मजदूरों ने ठेकेदार पर लगाए मनमानी के आरोप
Kotma, Anuppur | Aug 12, 2026 कोतमा और राजनगर क्षेत्र में बिजली के खंभे लग रहे मजदूरों ने ठेकेदार पर मनमानी के आरोप लगाते हुए बुधवार 4:00 बजे बताया कि ठेकेदार उन्हें उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से 520 रुपए प्रतिदिन की ठेकेदारी मजदूरी देने की बात कह कर के लाया था लेकिन अब वह उन्हें मजदूरी ही नहीं दे रहा है तथा काफी कम मजदूरी देने के आरोप लगाते हुए ठेकेदार और दलाल पर कार्यवाही की मांग की।