मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में राजपाल कश्यप ने कहा- 'जनता बदलाव लाएगी', बीजेपी पर बेरोजगारी और महंगाई का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर में सपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान राजपाल कश्यप ने बीजेपी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता बदलाव लाएगी। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने बताया कि पीडीए पंचायतों के जरिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सपा जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला मेनिफेस्टो तैयार कर रही है।