डीडीहाट: शहीद बलवंत सिंह जिमिवाल स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट का जोरदार आगाज, ओगला ने किया उद्घाटन मुकाबला जीत
डीडीहाट के ओगला मैदान में चल रहे 18वें शहीद बलवंत सिंह जिमिवाल स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 27 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में ओगला ने जौरासी को हराया, वहीं दूसरे दिन नेपाल की टीमों का दबदबा रहा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।