सिकंदरपुर: सिकंदरपुर में बिजली आपूर्ति की बदहाली पर भड़का आक्रोश, भाजपाइयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
तहसील क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने प्रशासन के समक्ष विभिन्न मांगें रखते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रवि राय तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गणेश प्रसाद सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों नागरिकों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को मांग-पत्र सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की