भानपुरा: कंवला के निकट दूधली रोड पर खेतों के पास दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
भानपुरा तहसील के कंवला गांव के निकट दूधली रोड पर सोमवार रात करीब 9 बजे खेतों के पास मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को सड़क के आसपास देखे जाने की सूचना के बाद ग्रामीणों एवं राहगीरों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय खेतों की ओर आने-जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आमजन से अपील है सावधानी रखे।