झांसी: झांसी के रानी महल के पास अजगर को गले में डालकर करतब, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 27, 2026 झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक रानी महल के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति अजगर को अपने गले में डालकर उसके साथ करतब करता नजर आ रहा है। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में अजगर के मुंह को टेप या कपड़े से बांधा हुआ भी नजर आ रहा है।