गम्हरिया: गम्हरिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीएम अभिषेक रंजन के नेतृत्व में निकली यात्रा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर सूर्यगंज स्कूल में समाप्त हुई। हाथों में तिरंगा लिए अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के नारों से माहौल को राष्ट्रभक्ति से भर दिया।