पौंग बांध में कयाकिंग-कैनोइंग का रोमांच, 14 कॉलेजों की 21 टीमें दिखा रहीं दमखम! Kangra Express
कांगड़ा : महाराणा प्रताप सागर झील पौंग बांध में अंतर-महाविद्यालय कयाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग की 10 और पुरुष वर्ग की 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी रघुबीर पठानिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। प्रतियोगिता का समापन 15 अक्टूबर को होगा।
📍 कांगड़ा | हिमाचल प्रदेश
#KangraExpressNews #PongDam #Kayaking #Canoeing #HimachalNews #facebookreel #FacebookPage #trendingreels #viralnews
Kangra, Kangra | Oct 14, 2026