समस्तीपुर में लंबित कांडों, साइबर अपराध एवं विधि-व्यवस्था की समीक्षा।
समस्तीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, रेलवे, बिहार, पटना डॉ. कमल किशोर सिंह ने 13 अगस्त 2026 को समाहरणालय परिसर, समस्तीपुर में जिले की विधि-व्यवस्था, लंबित कांडों, साइबर अपराध एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे।
#Samastipur #BiharPolice #PoliceReview #LawAndOrder #CyberCrime #TrafficManagement #PendingCases #ADGRailway #SamastipurPolice #BiharNews #PoliceDepartment #CrimeReview #StreamBihar