डिजिटल दौर में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स की वित्तीय व व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है!
आज पेंशन कार्यालय भवन, सिरोही में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर्स के लिए ‘Digita Arrest एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला’ का सफल आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान उप अधीक्षक पुलिस (साइबर थाना, सिरोही), कोष अधिकारी एवं साइबर विशेषज्ञों ने आदरणीय बुजुर्गों एवं पेंशनर्स को फर्जी Digital Arrest Call, अज्ञात Apps, Bank Fraud और साइबर ठगी के पैटर्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अपनी गाढ़ी कमाई व व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण सुरक्षा मंत्र साझा किए।
राजस्थान पुलिस आप सभी वरिष्ठजनों से अपील करती है कि अनजान Video Call या पुलिस/CBI/ED के नाम पर मिलने वाली धमकियों से न डरें। किसी भी अजनबी के साथ अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
ऐसी कोई भी संदिग्ध गतिविधि या Fraud होने पर बिना देर किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
853 views | Rajasthan, India | Sep 30, 2026