शाहपुरा: ग्राम तेवर में शराब के पैसे न देने पर दुकानदार से मारपीट, भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने रविवार दोपहर 12:00 बताया कि संदीप केसरवानी निवासी ग्राम तेवर ने रिपोर्ट लिखाई कि वह मोहल्ले में अपनी दुकान लगता है तभी संजू उर्फ़ चिंटू गोटिया शराब के नशे में उसकी दुकान पर आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा जब उसने पैसे देने से मना किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की। भेड़ाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।