गुलाना: मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सलसलाई में मकानों में घुसा पानी
सावन के दूसरे सोमवार दोपहर 12 बजे तक लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। सलसलाई में कई मकानों में कमर तक पानी भर गया। नदी-नाले उफान पर हैं। सलसलाई-खरसौदा मार्ग बंद होने से संपर्क प्रभावित हुआ। मदाना के 33 केवी केंद्र में पानी भरने से बिजली सप्लाई बाधित रही।