गुमला: ट्रक का पीछा करते हुए ‘झारखंड सरकार’ का प्रशासनिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Gumla, Gumla | Aug 28, 2026 गुमला-रांची मुख्य मार्ग स्थित रेडवा के समीप गुरुवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में झारखंड सरकार लिखा एक प्रशासनिक वाहन ट्रक के पीछे से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि दुर्घटना में वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्य