Public App Logo
🔴 जबलपुर के जमुनिया में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल जबलपुर के मझौली विकासखंड के जमुनिया गांव में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण और बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसके कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और नई पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है। ⚠️ महिलाओं की प्रमुख मांगें: ▪ अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक ▪ शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई ▪ गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ▪ युवाओं को नशे से बचाने के लिए कदम उठाए जाएं महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी। वहीं थाना प्रभारी ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। 📍 जमुनिया गांव, मझौली, जबलपुर 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀 Follow 📲 सच तक पत्रिका News 💬 क्या अवैध शराब के खिलाफ ऐसे जनआंदोलन जरूरी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। _ #Jabalpur #MPNews #BreakingNews #SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89 - Jabalpur News