निज़ामाबाद: मूसलाधार बारिश में भरभराकर गिरा मकान, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के रानी की सराय विकासखंड अंतर्गत फरिहा दलित बस्ती में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय फिरतू कुमार का मकान अचानक धराशायी हो गया मकान गिरने से घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया गनीमत रही कि मकान गिरने के समय अजय कुमार और उनके परिवार के सदस्य पड़ोसियों के यहाथे