पेण्ड्रा रोड गौरेला: हर्राटोला में करीब 25 नग सागौन के पेड़ काटकर बल्ली तैयार करने की सूचना पर वन विभाग ने लकड़ियां की जब्त
मामले में जहां एक ओर पेड़ों की अवैध कटाई की जांच शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर संबंधित बीट गार्ड की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि गिरवर निवासी मुकेश राठौर उर्फ मुक्कू द्वारा हर्राटोला डोंगरी स्थित प्लांटेशन से सागौन के पेड़ काटकर लकड़ियों को देवी चौरा के पास लाया गया है। वन अमले को इसकी भनक लगने।