उचकागांव: सांखे खास में चाकू से हमला कर महिला व उसकी बेटी को किया घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के सांखे खास बलुआ टोला में पड़ोस के एक युवक ने गांव की महिला प्रमिला देवी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बीच बचाव में आई महिला की 13 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी को भी घायल कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना दो अक्टूबर की शाम की है। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र