सरपंच चुनाव लड़ने की जिद में दिया खूनी वारदात को अंजाम, पिता ने की बेटे-बहू की गाड़ी से कुचलकर हत्या
चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव चंगोई में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। यहां पिता रामचंद्र ने अपने बेटे रविंद्र और पुत्रवधू महिंद्रा को गाड़ी से कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी पिता रामचंद्र को डिटेन कर लिया है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को सीज कर दिया गया है। मृतक पति-पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाए गए हैं। तारानगर में डीएसपी रोहित सांखला ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि चंगोई गांव में किसी अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी रोहित सांखला और तारानगर थानाधिकारी पुष्पेंद्र चारण पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान मृतक के पिता रामचंद्र की भूमिका सामने आई। उन्होंने बताया कि रामचंद्र इस बार सरपंच का चुनाव लड़ना चाहते थे, जबकि उनका बेटा रविंद्र उन्हें चुनाव नहीं लड़ने के लिए कह रहा था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।डीएसपी के मुताबिक, घटना से पहले देर रात भी चुनाव लड़ने को लेकर विवाद हुआ था। धर्मकांटे पर विवाद के बाद रात करीब एक बजे घर लौटने के दौरान यह वारदात हुई। इस घटना में रविंद्र और उसकी पत्नी महिंद्रा की मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में रामचंद्र को डिटेन कर लिया है। साथ ही, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को सीज कर दिया गया है। मृतक पति-पत्नी के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जानी है। गांव चंगोई में हुई इस दोहरी हत्या की घटना से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #churucrimenews #crime #CrimeNews #photography #photooftheday
#photographychallenge #fb #trending
#viralpost #photos #viral #forever #foryoupage #trendingpost
Churu, Churu | Oct 14, 2026