मढ़ौरा: शिल्हौरी में भाजपा ने आयोजित किया नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम
Marhaura, Saran | Sep 29, 2026 प्रखंड के शिल्हौरी में मंगलवार की दोपहर एक बजे भाजपा ने नशा मुक्ति हेतू एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अम्बिका मांझी ने की, जबकि मंच संचालन नगर अध्यक्ष राकेश कुमार उजाला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया।