प्रयागराज : डॉक्टर की अनोखी पहल! अब हिंदी में लिखे जाएंगे दवा के पर्चे, मरीजों ने की जमकर सराहना
👇👇
प्रयागराज के काल्विन अस्पताल से शुरू हुई नई पहल ने देशभर का ध्यान खींचा। डॉ. राकेश पासवान अब ओपीडी पर्चे, दवाइयों और जांच संबंधी जानकारी हिंदी में लिख रहे हैं। उनका कहना है कि जब दूसरे देश अपनी मातृभाषा में चिकित्सा सेवाएं दे सकते हैं, तो भारत में हिंदी भाषी मरीजों को उनकी अपनी भाषा में जानकारी क्यों न मिले? मरीजों और आम लोगों ने इस पहल की खुलकर सराहना की और इसे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सरल एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
👇👇👇
#HindiLanguage #HindiPrescription #DrRakeshPaswan #Prayagraj #UPNews #Hindi #Healthcare #MedicalNews #PatientCare #Doctors #KalvinHospital #BreakingNews #ViralNews #NDNews #DainikNishpakshDhara #HindiKiPahal #HealthUpdate #IndiaNews #HindiMatters #PositiveNews