पयागपुर: सीएमओ के निर्देश पर सुमन पाली क्लीनिक हुआ सील, जांच के बाद कार्रवाई के दिए निर्देश
विशेश्वरगंज क्षेत्र के पुरैना चौराहा स्थित सुमन पाली क्लीनिक को सीएमओ संजय कुमार द्वारा गुरुवार शाम 5बजे विधिवत सील कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जांच उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सील करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। सीएमओ ने बताया की जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।