बीना: कृषि उपज मंडी के पास जैविक हाट बाजार का आयोजन, कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Bina, Sagar | Sep 27, 2026 प्रत्येक रविवार को कृषि मंडी के पास जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जाता है। आज रविवार सुबह से ही बाजार सज गया। कृषि विभाग की निगरानी में लगने वाले इस बाजार में दिन-ब-दिन लोगों का उत्साह बढ़ रहा है। लोग अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रसायन मुक्त सब्जियों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में आलू टमाटर मिर्ची धनिया लौकी गिलकी सहित कई सब्जी एवं फल सजाए गए।