रायडीह: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि
Raidih, Gumla | Aug 3, 2026 सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर रायडीह प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध सदाशिव मंदिर मर्दा एवं वासुदेव कोना स्थित शिवलिंग में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक तथा